गुलाबगंज: जिले की 183 ग्राम पंचायतों को घोषित किया गया टीबी मुक्त, ज़िला कलेक्टर ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश शासन द्वारा पंचायती राज विभाग एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत किये जाने हेतु वर्ष 2024-25 के लिए जिलों के ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत नामांकित किया जाना है की जानकारी जिला क्षय अधिकारी द्वारा दी गई है।