सिरोही: आनंद विद्या मंदिर विद्यालय में मातृ दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया
Sirohi, Sirohi | May 10, 2026 आनंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मातृ दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से मातृत्व के प्रेम, त्याग और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।