दमोह: जबलपुर नाका पर कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का शुभारंभ, पूर्व मंत्री अरुण यादव व लखन घनघोरिया हुए शामिल
Damoh, Damoh | Apr 29, 2026 दमोह जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय बुधवार दोपहर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि विधायक व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा संगठन को नवीन कार्यालय से मजबूती मिलेगी।