कोरांव: कोरांव में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, गेहूं, सब्जी और प्याज की खेती हुई चौपट, किसानों ने मांगी आर्थिक मदद
रविवार को कोरांव तहसील क्षेत्र के गांवों में हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी और प्याज की खेती को भी पूरी तरह चौपट कर दिया है। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों के पौधे पूरी तरह कट गए हैं, जिससे अब वे सूखने की कगार पर हैं। प्याज की फसल को भी भारी क्षति है।