महोबा: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।