मंडला: आदिवासी बालक आश्रम शाला उमरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के अहीरी नृत्य ने मन मोहा
Mandla, Mandla | Nov 2, 2025 ग्राम उमरिया रैयत स्थित आदिवासी बालक आश्रम शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक आश्रम के विद्यार्थियों ने रविवार को चार बजे मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के अहीरी नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम लोककला, संगीत और नृत्य की विविधता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।