मुरैना नगर: NH-44 पर राजपूत होटल के सामने डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर सेफ्टी पर सवाल
नेशनल हाईवे 44 पर राजपूत होटल के सामने अवैध डेंटिंग पेंटिंग की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है ।बताया गया की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो करीब चार पाइप लाइन फटी हुई निकली ,जिससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है और फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल भी उठाए गए हैं।