लातेहार: बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में पनशाला का उद्घाटन, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
जिले के उपायुक्त के निर्देश पर बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मंगलवार को बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए पनशाला का उद्घाटन किया गया। पनशाला का शुभारंभ 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।