चाईबासा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम झारखंड द्वारा अनुबंध आधारित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत प. सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव आयेगा। अधिसूचना मंगलवार देर शाम को जारी किया है।