बिशुनपुरा: चालक पर टेंपो से गिराकर घायल करने और ₹35000 लूटने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
बिशुनपुरा मझिआंव मुख्य पथ पर मुखदेव हाई स्कूल से बोदरा गांव के बीच तेज रफ़्तार ऑटो से गिरकर कामत गांव निवासी 57 वर्षीय शिवनाथ राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर उनके पुत्र कुश कुमार रवि ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि चालक महेंद्र विश्वकर्मा ने उनके पिता को ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और उनकी बेहोशी का फायदा उठाकर 35000 रुपए ले लिए।