महोबा: कलेक्ट्रेट में योगी आदित्यनाथ युवा बिग्रेड का प्रदर्शन, बीजेपी जिला अध्यक्ष के समर्थन में डीएम को दिया ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर लगे आरोपों के बाद योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड उनके समर्थन में उतर आई। संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि यदि आरोप गलत साबित हों तो कार्रवाई भी हो।