मंझनपुर: कौशाम्बी में अंबेडकर जयंती पर पुलिस अलर्ट मोड में, एसपी की सख्त हिदायत- कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
जनपद में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में बुधवार रात लगभग 11 पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने आगामी अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वर्चुअल बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की।