हुज़ूर: गोविंदपुरा के जवाहरलाल नेहरू स्कूल में मदर्स डे उत्साह से मनाया गया, माँ-बच्चों ने बनाए यादगार पल
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्कूल प्राइमरी विंग में मदर्स डे उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के HOI सुनील कुमार पाठक ने अभिभावकों के स्वागत के साथ की। हेडमिस्ट्रेस मीता बी. जैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मां और बच्चों ने मिलकर कई रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया|