बक्सर: मुहर्रम को लेकर बक्सर पुलिस की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया मॉक ड्रिल
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया तथा सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का जायजा लिया दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों तथा त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया।