सरोजनी नगर: कृष्णा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चों के सिर में गोली लगने से हुई मौत, हत्या की आशंका
कृष्णानगर क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए एक मासूम उनैज की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे के आसपास डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।