बहराइच: अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बहराइच लोकसभा सीट से वाल्मीकि प्रत्याशी उतारने की मांग की
बडीहाट के वाल्मीकि मन्दिर पहुंचे अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि ने आगामी आम लोकसभा चुनाव मे वाल्मीकि समाज के प्रत्याशियों को बहराइच व बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजय बागड़ी, प्रदेश संगठन मंत्री मंगल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि सहित अन्य लोग रहे मौजूद।