जसराना: गांव अकबरपुर में गोली लगने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गोली लगने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।