नौगढ़: नौगढ़ बाघी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बाघी गांव में रविवार को 23 वर्षीय युवक धीरज यादव का शव फंदे से लटका मिला। मृतक बिहार के कैमूर जिले का निवासी था और पिछले छह महीने से बहनोई के घर रहकर पैर का इलाज करा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।रविवार सुबह 10 बजे पुलिस ने बताया फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद होगी।