राशमि: पहुंना में पुलिस ने गश्त के दौरान 3 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहुंना कस्बे के लालपुरा रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर निकलेगा। इस सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक नंद