आरा: जगेदेव नगर से पिस्टल, 3 मैगजीन, 8 गोली और शराब की बोतल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, छिनतई के कई मोबाइल बरामद
Arrah, Bhojpur | Dec 6, 2024 नवादा थाना के जगदेव नगर मोहल्ले से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी परिचय कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जगदेव नगर से दो लोगों को एक पिस्टल, तीन मैगजीन, 8 गोली और दो शराब की बोतलों के साथ कई मोबाइल भी बरामद किया गया है।