चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री अपने मामा के घर पर रहती थी और उसकी शादी भी तय हो गई थी सुरंनजय प्रजापति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है और चार लाख रुपए का जेवर और नगदी लेकर चली गई है जानकारी होने पर उसके घर पर गई तो उसकी मां, बहन और पिता गाली गलौज करने लगे।