सिराथू: केसरिया गाँव के पास नेशनल हाईवे पर बेकाबू कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल, कार हुई छतिग्रस्त
सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गाँव के पास नेशनल हाईवे पर एक कर को तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दिया है।घटना में कर सवार तीन लोग घायल हुए हैं।जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल एंबुलेंस द्वारा भेजा गया है।सोमवार दोपहर को उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।भड़ेसर के रहने वाले अजय मोर्य पुत्र सुखलाल भाई चंदर और भाभी शकुन साथ रविवार रात कानपुर से लौट रहे थे।