सिराथू: होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 10 लोग पकड़े गए, ढाई सौ लीटर से ज्यादा शराब की गई ज़ब्त: सीओ सिराथू
सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेष विश्कर्मा ने सोमवार शाम पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिराथू क्षेत्र के तीनों थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया है।बताया 250 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जप्त की गई है। वही 60 कुंतल से ज्यादा लहान नष्ट किया गया है।