मोहन बड़ोदिया: ग्राम निपानिया करजू निवासी विवाहिता को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप, 3 पर केस दर्ज
ग्राम निपानिया करजू निवासी विवाहिता महिला को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से सताने को लेकर मोहनबड़ोदिया पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम निपानिया करजू निवासी विवाहिता महिला काजल की शादी ग्राम पंपापुर में हुई थी। महिला की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज।