महाशिवरात्रि पर नवग्रहों की साक्षी बनेगी काशी, 11 पावन काष्ठों से निर्मित विशेष काष्ठपट्ट पर विराजेंगे विश्वनाथ
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी लोकपरंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशीपुराधिश्वर भगवान विश्वनाथ नवग्रहों से सहित 11 प्रकार की पवित्र लकड़ियों से निर्मित विशेष काष्ठपट्ट पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।