गढ़वा: कल्याणपुर, धर्मडीहा व नावाडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अनाथ बच्चों और एकल महिलाओं का जाना हालचाल
Garhwa, Garhwa | Dec 29, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर, धर्मडीहा व नावाडीह गांव जाकर गरीब व असहाय लोगों के स्थिति की जानकारी हासिल की। 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत असहाय एवं अनाथ बच्चों के घर जाकर उनके बारे में जानकारी हासिल की गयी।इस दौरान पीएलवी रामाशंकर चौबे एवं मुरलीश्याम तिवारी ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी दी।