अजमेर: चीन में डॉलर में भुगतान का झांसा देकर अभियंता नगर निवासी महिला से ₹95 लाख की ठगी, फर्जी इनवॉइस दिखाया
Ajmer, Ajmer | Apr 4, 2026 2:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉलर में भुगतान का झांसा देकर महिला से 95 लाख की ठगी,अजमेर में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां चीन में डॉलर में भुगतान कराने के नाम पर एक महिला से करीब 95 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कृष्णगंज थाने में दर्ज करवाई है।