आगर: 512 किलो डोडाचूरा तस्करी में शामिल आरोपी को 20 साल की सजा, बड़ौद पुलिस ने 2021 में की थी कार्रवाई
आगर-मालवा में मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला बड़ौद थाना में वर्ष 2021 में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में आया। 26 नवंबर 2021 को पुलिस ने सुसनेर रोड पर बल्डा के पास घेराबंदी कर एक ट्रक से 26 कट्टों में भरा 512 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। आरोपी के पास कोई वैध दस्