सत्तर कटैया: पंचगछिया भगवती स्थान के प्रांगण में आगामी रामनवमी पर्व के अवसर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित, बना हुआ है भक्तिमय माहौल
पंचगछिया अवस्थित भगवती स्थान के प्रांगण में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अयोध्या से आये कथावाचक देवी सुनैना कृष्णा द्वारा प्रवचन सुनाया जा रहा है। प्रवचन कार्यक्रम में राम जानकी विवाह प्रसंग सुनाकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। रामठाकुर धरोहर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन 4 बजे से 7 बजे शाम तक प्रवचन कार्यक्रम होता है।