सत्तर कटैया: सत्तर में बिहरा थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
सत्तर में बिहरा थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुये तीस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सत्तर में देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम गठन कर छापेमारी की गई जिसमें तीस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय भेजा गया।