सत्तर कटैया: रहुआ में पेड़ के नीचे फांसी के फंदे में लटकी लाश के मामले में बिहरा थाने में यूडी रिपोर्ट दर्ज, छानबीन जारी
गुरूवार सुबह रहुआ में पेड़ के नीचे फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश के मामले में बिहरा थाने में यूडी रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मृतक सियाराम मल्लिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले में यूडी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने समुचित कार्रवाई शुरू कर दी है।