सत्तर कटैया: बिजलपुर एवं बिहरा सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर बिहरा थाना पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बिजलपुर, बिहरा, खोनहा, विशनपुर एवं बेलाही में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। गुप्त सूचना पर सभी वारंटियों को अलग-अलग जगहों से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार वारंंटियों को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है।