सत्तर कटैया: खोनहा एवं विशनपुर गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
खोनहा एवं विशनपुर में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों वारंटी अपने घर पर है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वारंटी की पुलिस को काफी तलाश थी। दोनों वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया।