रॉबर्ट्सगंज: पिपरी के पाटी गांव में प्रेमी युगल के फांसी लगाने की घटना पर एडीशनल एसपी ने दी जानकारी
पिपरी के पाटी गांव में शनिवार दोपहर डेढ़ बजे प्रेमी युगल के फांसी लगाने को लेकर एडीशनल एसपी कालू सिंह ने जानकारी दिया,उन्होंने बताया प्रेमी युगल की शादी को लेकर गांव में ही पंचायत हुई थी और मृतक राजकुमार खरवार और मनीषा की शादी को लेकर पंचायत सहमत नहीं हुई,दोनो को अलग अलग रहने का फैसला दे दिया था इसी से क्षुब्ध होकर प्रेमी युगल ने पाटी गांव में फांसी लगा लिया