धमतरी: खनिज विभाग ने 5 ट्रैक्टर किए ज़ब्त, एक साल में 108 प्रकरण, 150 से ज्यादा वाहनों की ज़ब्ती, वसूला ₹29 लाख जुर्माना
धमतरी में रेत की अवैध निकासी और चोरी के मामले में एक बार फिर कार्रवाई की गई है खनिज विभाग की ओर से शाम 7 बजे गुरुवार को बताया गया कि महानदी के बड़ी करेली तट से ट्रैक्टरों से अवैध निकासी की शिकायतों के बाद खनिज विभाग ने छापेमारी की.और मौके से रेत से लदे 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए.. आपको बता दे कि 2026 में अब तक रेत चोरी के 108 प्रकरण बने है