कासगंज: मारूपुर गांव में मिले अज्ञात युवक के शव की पुलिस ने मृतक के पास मिले ATM कार्ड से की शिनाख्त
कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना क्षेत्र में मारूपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी निवासी राजकुमार गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली।