कोलायत: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी, कोलायत पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
कोलायत पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार (लाइटर) के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।SP के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वृत्ताधिकारी कोलायत के सुपरविजन में थाना कोलायत पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर लीलूराम को पकड़ा और पोस्ट डिलीट करवाए गए।