बारुन: जम्होर पुलिस ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास और यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने जम्होर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।