प्रतापगढ़: प्रवेश उत्सव के बीच स्कूल के मुख्य द्वार पर जलभराव, कीचड़ से जूझ रहे विद्यार्थी और शिक्षक
राजस्थान सरकार जहां सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश उत्सव मना रही है, वहीं प्रतापगढ़ शहर के नीमच नाका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर की बदहाल स्थिति सरकारी प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश के बाद विद्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और