सरधना: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सलावा खेल यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के साथ बैठक की, कार्य प्रगति पर चर्चा
सरधना थाना क्षेत्र कावड़ मार्ग स्थित सालवा में बन रही मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी शनिवार को पहुंचे जहां खेल विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की