मानिकपुर: चित्रकूट में 12 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एसओजी और मारकुंडी पुलिस की कार्रवाई
12 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट में बुधवार मध्यरात्रि 1 बजे एसओजी और थाना मारकुंडी पुलिस ने टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास से, 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी ,बैजनाथ यादव उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2014 से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में, फरार चल रहा था। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में हुई।