संदेश: प्रमोद यादव ने बिजली समस्या पर एक्शन लिया, जेई से मुलाकात कर जनता की आवाज उठाई, बिजली समस्या से जनता हो रही परेशान
संदेश क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली संबंधी शिकायतों को लेकर क्षेत्र के शुभचिंतक एवं भावी जिला परिषद प्रत्याशी प्रमोद यादव ने संदेश पावर हाउस स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जूनियर इंजीनियर (जेई) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्राप्त बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, फॉल्ट और अन्य समस्याओं को जेई के समक्ष उठाया।