बहराइच: मुसल्लमपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर,हादसे में दो घायल
रामगांव थाने के मुसल्लमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार इसी थाने के रेहुआ गांव के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। परिजनो द्वारा उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार रिश्तेदारी में जा रहे थे। इलाज जारी है।