बहराइच: डल्लापुरवा में तालाब मे पैर फिसलने से डूब कर किशोर की हुई मौत,शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
खैरीघाट थाने के मुरलीपुरवा निवासी किशोर की डल्लापुरवा में तालाब मे पैर फिसलने से डूब कर मौत होने का मामला में प्रकाश आया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव बहराइच भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि पैर फिसलने से तालाब में डूब कर किशोर की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।