बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 22 जुलाई को जॉब-कैम्प, 50 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा आइटीआइ कैंपस में 22 जुलाई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर के कुल 50 पदों पर बहाली की जायेगी. यह बातें बुधवार की शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगी. इक्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं.