हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल खत्म, लोग परेशान, मशीन खराब होने की सूचना चस्पा की गई
सुमेरपुर कस्बे की सीमा के अंतर्गत के संचालित छह पेट्रोल पंप में मंगलवार को पेट्रोल एवं डीजल खत्म होने की जगह मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर वाहन चालकों को वापस किया जा रहा है। रविवार की शाम से खत्म हुआ डीजल एवं पेट्रोल मंगलवार की शाम तक उपलब्ध नहीं होने से वाहन चालक परेशान रहे। शादी सहालग के मौके पर कस्बे के पंपो से डीजल एवं पेट्रोल खत्म होने से लोगों को