बेल्थरा रोड: सिसयण्ड कला गांव के पंचायत सदस्य ने एक साल का मानदेय मिलने पर उठाए सवाल, आईजीआरएस में की शिकायत
सीयर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसयण्ड कला के ग्राम पंचायत सदस्य अमल श्रीवास्तव ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार की शाम 5 बजे अमल श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के 13 सदस्यों को अब तक केवल एक वर्ष का ही मानदेय मिला है, जबकि 5 वर्ष का पूरा कार्यकाल समाप्त हो गया बावजूद शेष अवधि का भुगतान लंबित