Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

मुरैना मे रेत माफियाओं का आतंक: ड्यूटी पर तैनात वन आरक्षक को कुचलकर ह*त्या | ChambalTV #रेतमाफिया #MadhyaPradesh #BREAK...

Sheopur, Sheopur | Apr 8, 2026

MORE NEWS

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित
  ------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

इसी क्रम में कराहल ब्लॉक की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति निमोदा मठ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग के सहयोग से ग्राम रामपुरा डांग चोट का सहराने में कलश यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सहराने गांव में स्थित प्राचीन जल स्रोत  के पूजन से हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया l

इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री कल्याण मारू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग अध्यक्ष श्री तुलसीराम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कराहल ब्लॉक की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति निमोदा मठ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग के सहयोग से ग्राम रामपुरा डांग चोट का सहराने में कलश यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सहराने गांव में स्थित प्राचीन जल स्रोत के पूजन से हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया l इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री कल्याण मारू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग अध्यक्ष श्री तुलसीराम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर
6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण
 ------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 05 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया। 

एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 05 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 05 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। 

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर मीणा, एमआरसीबीआरसी कराहल श्री सुनील दत्त, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी,  श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।

उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर 6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 05 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया। एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 05 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 05 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर मीणा, एमआरसीबीआरसी कराहल श्री सुनील दत्त, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे। उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

जल संरक्षण का संदेश देने निकाली कलश यात्रा
गंगा दशहरा पखवाड़े के तहत हुए कार्यक्रम
  -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

इसी क्रम में श्योपुर ब्लॉक की नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली के सहयोग से ग्राम कंवरसली में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कंवरसली गांव स्थित प्राचीन जल स्रोत तालाब के पूजन से हुई। महिलाओं और ग्रामीणों ने कलश लेकर गांव में मंगलगीतों के साथ यात्रा निकाली। जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। 

नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी श्री हरिओम महाराज, नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री दिनेश मीणा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली अध्यक्ष श्री रामरूप मीणा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जल संरक्षण का संदेश देने निकाली कलश यात्रा गंगा दशहरा पखवाड़े के तहत हुए कार्यक्रम ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्योपुर ब्लॉक की नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली के सहयोग से ग्राम कंवरसली में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कंवरसली गांव स्थित प्राचीन जल स्रोत तालाब के पूजन से हुई। महिलाओं और ग्रामीणों ने कलश लेकर गांव में मंगलगीतों के साथ यात्रा निकाली। जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी श्री हरिओम महाराज, नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री दिनेश मीणा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली अध्यक्ष श्री रामरूप मीणा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोनीपुरा में जागरूकता बैठक आयोजित
------
 #श्योपुर-/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराहल विकासखंड के ग्राम सोनीपुरा में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आईएसए कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता जांच के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए नियमित रूप से पानी की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके माध्यम से रंगों के आधार पर पानी की गुणवत्ता की आसानी से जांच की जा सकती है।

इस अवसर पर जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, नलों में टोंटी का उपयोग कर जल की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही दूषित पेयजल के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोनीपुरा में जागरूकता बैठक आयोजित ------ #श्योपुर-/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराहल विकासखंड के ग्राम सोनीपुरा में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आईएसए कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता जांच के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए नियमित रूप से पानी की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके माध्यम से रंगों के आधार पर पानी की गुणवत्ता की आसानी से जांच की जा सकती है। इस अवसर पर जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, नलों में टोंटी का उपयोग कर जल की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही दूषित पेयजल के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

रानीपुरा माफी में जल स्रोतों का पूजन, कलश यात्रा के साथ ही जल संरक्षण की शपथ
  -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
  
 इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत रानीपुरा माफी में कराहल सेक्टर की नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल, शिक्षा प्रसार समीति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रानीपुरा माफी के संयुक्त तत्वाधान में जल स्रोतों का पूजन कलश यात्रा एवं जल संरक्षण की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, नवांकुर संस्था के संचालक श्री दीपक गुप्ता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रानीपुरा माफी के श्री कमल गुर्जर, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री लाखन कुशवाह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचीन जल स्त्रोत कुएं का पूजन किया गया तथा इसके उपरांत महिलाओं द्वारा गंगा मैया के जयकारो के साथ कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि जल संरक्षण बहुत जरूरी है। जल है तो कल है, के संबंध में पानी का अपव्यय रोकने, वर्षाजल का भूमि में संग्रहण करने, जल स्त्रोतों पर स्वच्छता रखने आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

रानीपुरा माफी में जल स्रोतों का पूजन, कलश यात्रा के साथ ही जल संरक्षण की शपथ ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत रानीपुरा माफी में कराहल सेक्टर की नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल, शिक्षा प्रसार समीति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रानीपुरा माफी के संयुक्त तत्वाधान में जल स्रोतों का पूजन कलश यात्रा एवं जल संरक्षण की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, नवांकुर संस्था के संचालक श्री दीपक गुप्ता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रानीपुरा माफी के श्री कमल गुर्जर, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री लाखन कुशवाह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचीन जल स्त्रोत कुएं का पूजन किया गया तथा इसके उपरांत महिलाओं द्वारा गंगा मैया के जयकारो के साथ कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि जल संरक्षण बहुत जरूरी है। जल है तो कल है, के संबंध में पानी का अपव्यय रोकने, वर्षाजल का भूमि में संग्रहण करने, जल स्त्रोतों पर स्वच्छता रखने आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026