बेरीनाग: 5 साल में नहीं बनी सड़क, बेरीनाग के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
शुक्लयाडी–खेती–धारी मार्ग की बदहाली के कारण बेरीनाग के ग्रामिणों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। पांच साल पहले शुरू हुई सड़क अदृश्य बनी हुई है, जिससे मरीज दवाई के लिए डोली पर ले जाए जाते हैं। स्थानीय युवाओं ने प्रशासन की उपेक्षा पर अब चेतावनी जारी की है।