गोपालगंज: जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी हुई पूरी, डीएम ने दी विभिन्न जानकारियां
गोपालगंज जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। गोपालगंज जिले के डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम जा रहा है। बताया जाता है कि गोपालगंज जिले में सांसद प्रत्याशी के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं पूरे जिले मे 954 बुध है। जिसमें 631 बिल्डिंग है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर DM मोहम्मद मकसूद आलम ने दी है।